भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"एक और ढंग / श्रीकांत वर्मा" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=श्रीकांत वर्मा }} Category:कविता <poeM> भा...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
Sharda suman (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 5: | पंक्ति 5: | ||
[[Category:कविता]] | [[Category:कविता]] | ||
<poeM> | <poeM> | ||
− | + | भागकर अकेलेपन से अपने | |
तुममें मैं गया। | तुममें मैं गया। | ||
सुविधा के कई वर्ष | सुविधा के कई वर्ष |
19:53, 11 जनवरी 2013 के समय का अवतरण
हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।
भागकर अकेलेपन से अपने
तुममें मैं गया।
सुविधा के कई वर्ष
तुमने व्यतीत किए।
कैसे?
कुछ स्मरण नहीं।
मैं और तुम! अपनी दिनचर्या के
पृष्ठ पर
अंकित थे
एक संयुक्ताक्षर!
क्या कहूँ! लिपि को नियति
केवल लिपि की नियति
थी -
तुममें से होकर भी,
बसकर भी
संग-संग रहकर भी
बिलकुल असंग हूँ।
सच है तुम्हारे बिना जीवन अपंग है
- लेकिन! क्यों लगता है मुझे
प्रेम
अकेले होने का ही
एक और ढंग है।