"वह जो फ़ेसबुक का साथी है / दिनकर कुमार" के अवतरणों में अंतर
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दिनकर कुमार |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> व...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=दिनकर कुमार | |रचनाकार=दिनकर कुमार | ||
− | |संग्रह= | + | |संग्रह=लोग मेरे लोग / दिनकर कुमार |
}} | }} | ||
{{KKCatKavita}} | {{KKCatKavita}} | ||
पंक्ति 8: | पंक्ति 8: | ||
वह जो फ़ेसबुक का साथी है | वह जो फ़ेसबुक का साथी है | ||
किसी मशीन की तरह | किसी मशीन की तरह | ||
− | या किसी | + | या किसी बहुरूपिए की तरह |
वह अपनी कुँठाएँ उड़ेलता है | वह अपनी कुँठाएँ उड़ेलता है | ||
जब वह बिलकुल अकेला होता है | जब वह बिलकुल अकेला होता है |
12:06, 12 मार्च 2013 के समय का अवतरण
वह जो फ़ेसबुक का साथी है
किसी मशीन की तरह
या किसी बहुरूपिए की तरह
वह अपनी कुँठाएँ उड़ेलता है
जब वह बिलकुल अकेला होता है
कुछ भद्दी ग़ालियाँ देते हुए कल्पना करता है
कि इस तरह बदल जाएगा समूचा तंत्र
वह जो फ़ेसबुक का साथी है
बनावटी हैं उसकी भावनाएँ
वह जब करुणा की बातें करता है
उसके सीने में सुलगती रहती है घृणा
वह जब प्रेम दर्शाना चाहता है
जाहिर हो जाती है उसकी आत्मदया
वह जो फ़ेसबुक का साथी है
देखते ही देखते वह नज़र आने लगता है
बेजान बिजूका की तरह
उसकी आकृतियाँ गड्ड-मड्ड होने लगती हैं
वह बुद्धि-विलास को ही समझता है क्राँति
वह मदिरापान करने के बाद
दार्शनिक बन जाता है
जीवन में पिट जाने पर कायर बन जाता है
वह उतना ही खोखला है
जितना कोई बेजान डिब्बा हो सकता है
वह उतना ही संवेदन-शून्य है
जितना कोई यंत्र हो सकता है ।