"सनाख्वान-ए-तक्दीस-ए-मश्रिक़ कहाँ हैं? / साहिर लुधियानवी" के अवतरणों में अंतर
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) |
|||
पंक्ति 4: | पंक्ति 4: | ||
|संग्रह=परछाईयाँ (संग्रह) / साहिर लुधियानवी | |संग्रह=परछाईयाँ (संग्रह) / साहिर लुधियानवी | ||
}} | }} | ||
− | |||
<poem> | <poem> | ||
+ | ये कूचे ये नीलाम घर दिलकशी के | ||
+ | ये लुटते हुए कारवां जिन्दगी के | ||
+ | कहाँ हैं, कहाँ हैं, मुहाफ़िज़ ख़ुदी के? | ||
− | + | सनाख़्वान-ए-तकदीस-ए-मशरिक कहाँ हैं? | |
− | + | ||
− | + | ||
− | + | ||
− | + | ||
− | + | ||
− | + | ||
− | + | ||
− | + | ||
− | + | ये पुरपेंच गलियाँ, ये बेख़ाब बाज़ार | |
+ | ये गुमनाम राही, ये सिक्कों की झंकार | ||
+ | ये इस्मत के सौदे, ये सौदों पे तकरार | ||
− | + | सनाख़्वान-ए-तकदीस-ए-मशरिक कहाँ हैं? | |
− | + | ||
− | + | ||
− | + | तअफ्फ़ुन से पुर नीमरोशन ये गलियाँ | |
+ | ये मसली हुई अधखिली ज़र्द कलियाँ | ||
+ | ये बिकती हुई खोखली रंगरलियाँ | ||
− | + | सनाख़्वान-ए-तकदीस-ए-मशरिक कहाँ हैं? | |
− | + | ||
− | + | ||
− | + | वो उजले दरीचों में पायल की छन-छन | |
+ | तनफ़्फ़ुस की उलझन पे तबले की धन-धन | ||
+ | ये बेरूह कमरों में खांसी की ठन-ठन | ||
− | + | सनाख़्वान-ए-तकदीस-ए-मशरिक कहाँ हैं? | |
− | + | ||
− | + | ||
− | + | ये गूंजे हुए क़हक़हे रास्तों पर | |
+ | ये चारों तरफ़ भीड़-सी खिड़िकयों पर | ||
+ | ये आवाज़ें खींचते हुए आंचलों पर | ||
− | + | सनाख़्वान-ए-तकदीस-ए-मशरिक कहाँ हैं? | |
− | + | ||
− | + | ||
− | + | ये फूलों के गजरे, ये पीकों के छींटे | |
+ | ये बेबाक नज़रें, ये गुस्ताख़ फ़िक़रे | ||
+ | ये ढलके बदन और ये मदक़ूक़ चेहरे | ||
− | + | सनाख़्वान-ए-तकदीस-ए-मशरिक कहाँ हैं? | |
− | + | ||
− | + | ||
− | + | ये भूखी निगाहें हसीनों की जानिब | |
+ | ये बढ़ते हुए हाथ सीनों की जानिब | ||
+ | लपकते हुए पांव ज़ीनों की जानिब | ||
− | + | सनाख़्वान-ए-तकदीस-ए-मशरिक कहाँ हैं? | |
− | + | ||
− | + | ||
− | + | यहां पीर भी आ चुके हैं जवाँ भी | |
+ | तनूमन्द बेटे भी, अब्बा मियां भी | ||
+ | ये बीवी भी है और बहन भी है, माँ भी | ||
− | + | सनाख़्वान-ए-तकदीस-ए-मशरिक कहाँ हैं? | |
− | + | ||
− | + | ||
− | + | मदद चाहती है ये हव्वा की बेटी | |
+ | यशोदा की हमजिन्स राधा की बेटी | ||
+ | पयम्बर की उम्मत ज़ुलैख़ा की बेटी | ||
− | + | सनाख़्वान-ए-तकदीस-ए-मशरिक कहाँ हैं? | |
− | + | ||
− | + | ||
− | + | ज़रा मुल्क के राहबरों को बुलाओ | |
+ | ये कूचे ये गलियां ये मन्ज़र दिखाओ | ||
+ | सनाख़्वान-ए-तकदीस-ए-मशरिक को लाओ | ||
+ | सनाख़्वान-ए-तकदीस-ए-मशरिक कहाँ हैं? | ||
</poem> | </poem> |
18:50, 22 मार्च 2013 के समय का अवतरण
ये कूचे ये नीलाम घर दिलकशी के
ये लुटते हुए कारवां जिन्दगी के
कहाँ हैं, कहाँ हैं, मुहाफ़िज़ ख़ुदी के?
सनाख़्वान-ए-तकदीस-ए-मशरिक कहाँ हैं?
ये पुरपेंच गलियाँ, ये बेख़ाब बाज़ार
ये गुमनाम राही, ये सिक्कों की झंकार
ये इस्मत के सौदे, ये सौदों पे तकरार
सनाख़्वान-ए-तकदीस-ए-मशरिक कहाँ हैं?
तअफ्फ़ुन से पुर नीमरोशन ये गलियाँ
ये मसली हुई अधखिली ज़र्द कलियाँ
ये बिकती हुई खोखली रंगरलियाँ
सनाख़्वान-ए-तकदीस-ए-मशरिक कहाँ हैं?
वो उजले दरीचों में पायल की छन-छन
तनफ़्फ़ुस की उलझन पे तबले की धन-धन
ये बेरूह कमरों में खांसी की ठन-ठन
सनाख़्वान-ए-तकदीस-ए-मशरिक कहाँ हैं?
ये गूंजे हुए क़हक़हे रास्तों पर
ये चारों तरफ़ भीड़-सी खिड़िकयों पर
ये आवाज़ें खींचते हुए आंचलों पर
सनाख़्वान-ए-तकदीस-ए-मशरिक कहाँ हैं?
ये फूलों के गजरे, ये पीकों के छींटे
ये बेबाक नज़रें, ये गुस्ताख़ फ़िक़रे
ये ढलके बदन और ये मदक़ूक़ चेहरे
सनाख़्वान-ए-तकदीस-ए-मशरिक कहाँ हैं?
ये भूखी निगाहें हसीनों की जानिब
ये बढ़ते हुए हाथ सीनों की जानिब
लपकते हुए पांव ज़ीनों की जानिब
सनाख़्वान-ए-तकदीस-ए-मशरिक कहाँ हैं?
यहां पीर भी आ चुके हैं जवाँ भी
तनूमन्द बेटे भी, अब्बा मियां भी
ये बीवी भी है और बहन भी है, माँ भी
सनाख़्वान-ए-तकदीस-ए-मशरिक कहाँ हैं?
मदद चाहती है ये हव्वा की बेटी
यशोदा की हमजिन्स राधा की बेटी
पयम्बर की उम्मत ज़ुलैख़ा की बेटी
सनाख़्वान-ए-तकदीस-ए-मशरिक कहाँ हैं?
ज़रा मुल्क के राहबरों को बुलाओ
ये कूचे ये गलियां ये मन्ज़र दिखाओ
सनाख़्वान-ए-तकदीस-ए-मशरिक को लाओ
सनाख़्वान-ए-तकदीस-ए-मशरिक कहाँ हैं?