"गुज़ारी ज़िन्दगी हमने भी अपनी इस करीने से / पवन कुमार" के अवतरणों में अंतर
Mani Gupta (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पवन कुमार }} {{KKCatGhazal}} <poem> गुज़ारी ज़िन...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
Mani Gupta (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
{{KKGlobal}} | {{KKGlobal}} | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
− | |रचनाकार=पवन कुमार | + | |रचनाकार=पवन कुमार |
+ | |संग्रह=वाबस्ता / पवन कुमार | ||
}} | }} | ||
{{KKCatGhazal}} | {{KKCatGhazal}} | ||
<poem> | <poem> | ||
+ | |||
गुज़ारी ज़िन्दगी हमने भी अपनी इस करीने से | गुज़ारी ज़िन्दगी हमने भी अपनी इस करीने से | ||
पियाला सामने रखकर किया परहेज पीने से | पियाला सामने रखकर किया परहेज पीने से |
08:19, 27 अप्रैल 2013 के समय का अवतरण
गुज़ारी ज़िन्दगी हमने भी अपनी इस करीने से
पियाला सामने रखकर किया परहेज पीने से
अजब ये दौर है लगते हैं दुश्मन दोस्तों जैसे
कि लहरें भी मुसलसल रब्त रखती हैं सफ़ीने से
न पूछो कैसे हमने हिज्र की रातें गुज़ारी हैं
गिरे हैं आँख से आँसू उठा है दर्द सीने से
यहां हर शख़्स बेशक भीड़ का हिस्सा ही लगता है
मगर इस भीड़ में कुछ लोग हैं अब भी नगीने से
समझता ख़ूब हूँ जा कर कोई वापस नहीं आता
मगर एक आस पर जिन्दा हूँ मैं कितने महीने से
रहें महरूम रोटी से उगायें उम्र भर फस्लें
मज़ाक ऐसा भी होता है किसानों के पसीने से
कभी दर्ज़ी कभी आया, कभी हाकिम बनी है माँ
नहीं है उज्ऱ उसको कोई भी किरदार जीने से
करीना = सलीका/तरीका, मुसलसल = लगातार, रब्त = सम्बन्ध, सफ़ीना = नाव, हिज्र = जुदाई,
उज्र = आपत्ति