भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"बच्चे हैं पहाड़ / नीरज दइया" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नीरज दइया |संग्रह=उचटी हुई नींद / ...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
06:33, 16 मई 2013 के समय का अवतरण
पहाड़ पर चढ़ा आदमी
चिल्लाता है जोर से।
जिसे वह पुकारता है
पहाड़ भी पुकारते हैं उसे
उसके साथ....
पहाड़ चाहते हैं
मिल जाए वह उसे
वह चाहता है जिसे।
कहता है मेरा मित्र-
बच्चे हैं पहाड़
वे अपने आप नहीं बोलते
देखो मैं समझाता हूं तुम्हें-
मैं बोलूंगा- एक
पहाड़ भी बोलेंगे- एक...
फिर वह हंसने लगा।
हंसने लगे पहाड़ भी!