भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"बिके हुए लोग / बसंत त्रिपाठी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बसंत त्रिपाठी }} {{KKCatKavita}} <poem> बटन दबात...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

06:32, 15 जून 2013 के समय का अवतरण

बटन दबाते ही
घूमने लगा पंखा
कितना आज्ञाकारी है
इसे बनाया नहीं है मैंने
खरीदा है

बिके हुए लोग
आदेश बजाते हैं
इच्छाओं पर नाचते हैं

जैसे मेरी इच्छाओं के आगे
नतमस्तक यह पंखा