भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"एक लड़का / इब्ने इंशा" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
पंक्ति 19: पंक्ति 19:
 
नारसाई का जी में धड़का कहां ?
 
नारसाई का जी में धड़का कहां ?
 
पर वो छोट-सा अल्हड़-सा लड़का कहां ?
 
पर वो छोट-सा अल्हड़-सा लड़का कहां ?
 
नारसाई=असमर्थता
 
 
</poem>
 
</poem>
 +
नारसाई=असमर्थता

10:48, 9 जुलाई 2013 का अवतरण

एक छोटा-सा लड़का था मैं जिन दिनों
एक मेले में पंहुचा हुमकता हुआ
जी मचलता था एक-एक शै पर मगर
जेब खाली थी कुछ मोल ले न सका
लौट आया लिए हसरतें सैकड़ों
एक छोटा-सा लड़का था मै जिन दिनों

खै़र महरूमियों के वो दिन तो गए
आज मेला लगा है इसी शान से
आज चाहूं तो इक-इक दुकां मोल लूं
आज चाहूं तो सारा जहां मोल लूं
नारसाई का जी में धड़का कहां ?
पर वो छोट-सा अल्हड़-सा लड़का कहां ?

नारसाई=असमर्थता