भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"इस्कबाजी में मेरी जान रहे या न रहे / महेन्द्र मिश्र" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Mani Gupta (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र मिश्र |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
07:55, 24 अक्टूबर 2013 का अवतरण
इस्कबाजी में मेरी जान रहे या न रहे।
यार से मिलता हूँ अब ईमान रहे या न रहे।
दे दिया दिल दिल्लगी में क्यों नहीं समझे ये दिल,
देखिये दिल देने का एहसान रहे या न रहे।
बाद मरने के मेरे याद में रखना प्यारे,
लीजिए हिरदया यहीं निशान रहे या न रहे।
अब तो महेन्द्र मिल भी जा आशा भी मिट ही गया,
चार दिन का जान है अरमान रहे या न रहे।