भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"एक हरा जंगल / कुंवर नारायण" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= कुंवर नारायण |अनुवादक= |संग्रह= }} {{K...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

22:25, 15 नवम्बर 2013 के समय का अवतरण

एक हरा जंगल धमनियों में जलता है।
तुम्हारे आँचल में आग...
           चाहता हूँ झपटकर अलग कर दूँ तुम्हें
उन तमाम संदर्भों से जिनमें तुम बेचैन हो
और राख हो जाने से पहले ही
उस सारे दृश्य को बचाकर
किसी दूसरी दुनिया के अपने आविष्कार में शामिल
                                   कर लूँ

लपटें
एक नए तट की शीतल सदाशयता को छूकर
                                   लौट जाएँ।