भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"बहते रहना एक बहाना होता है / नोमान शौक़" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नोमान शौक़ |संग्रह=जलता शिकारा ढू...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

08:43, 27 दिसम्बर 2013 के समय का अवतरण

बहते रहना एक बहाना होता है
दरिया को सागर तक जाना होता है

हर रिश्ते की उम्र मुक़र्रर होती है
मजबूरन भी साथ छुड़ाना होता है

दुनिया की सारी अच्छी तस्वीरों में
इक चेहरा जाना पहचाना होता है

कच्चे रंगो वाली तितली क्या जाने
बारिश में भी साथ निभाना होता है

सबसे गहरी होती है लफ़्ज़ों की चोट
लहजे का हर वार बचाना होता है