भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"देश अपना है अनोखा / गुलाब सिंह" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब सिंह |संग्रह=बाँस-वन और बाँ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
पंक्ति 22: पंक्ति 22:
 
न बजते आँगनों में सूप
 
न बजते आँगनों में सूप
  
कंगलों के बोल
+
कंगनों के बोल
 
कविता या कहानी में।
 
कविता या कहानी में।
  

11:54, 6 जनवरी 2014 का अवतरण

फसल कम खूथियाँ ज्यादा
हैं किसानी में

बादलों के सामने
पहले जिरह-बख़्तर
तानकर छाती, उठाये
युद्ध का स्तर

छिड़ी सूखे से लड़ाई
राजधानी में।

दूर तक दौड़ी नहर
गहरे नए नलकूप
क्या हुआ फिर भी
न बजते आँगनों में सूप

कंगनों के बोल
कविता या कहानी में।

देश अपना है अनोखा
नहीं धोखा है,
किले की दीवार में
कोई झरोखा है,

जहाँ से हर लहर उठती
रेत-पानी में।