भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"हिलेंगे पत्ते / गुलाब सिंह" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब सिंह |संग्रह=बाँस-वन और बाँ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
छो ("हिलेंगे पत्ते / गुलाब सिंह" सुरक्षित कर दिया (‎[edit=sysop] (बेमियादी) ‎[move=sysop] (बेमियादी)))
 
(कोई अंतर नहीं)

17:38, 7 जनवरी 2014 के समय का अवतरण

गईं सदियाँ
जब न हिलते थे
आ गए पल
हिलेंगे पत्ते।

फूल-फल दे
चुप रहेंगे पेड़
भीड़ की खामोश-
चालें भेंड,

अब नहीं होगा
न होंगे दिन निहत्थे।

झूठ पर सच की
चढ़ी खोलें
खुला जोखिम
सँभल कर बोलें

ढकेगी लकदक
कहाँ तक खून-कत्थे?

लिखेगा इतिहास
संसद में
आप सब कितने-
प्रियंवद थे,

मधुर अपने हाथ
कड़ुवा और के मत्थे

देख कर कटते-
सिरों के खेल
हरी है कुर्बानियों
की बेल-

देश हैं हम
राम-राधू नहुष-नत्थे

आ गए दिन
हिलेंगे पत्ते!