भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"खिलखिलाहट / रेखा चमोली" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रेखा चमोली |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

19:40, 28 जनवरी 2014 के समय का अवतरण

हँस रही है एक बच्ची
जाने किस बात पर
मानो पहाड़ी के पीछे
फसल पकने जैसी उजास
धीरे धीरे बढ रही हो
चमकीली किरणें दूर आसमान तक फैलकर
सूर्योदय का ऐलान कर रही हों
मानो असीम नील श्यामपट्ट पर
बादलों ने मनचाहे रंग भर
अपनी हथेलियाँ बच्ची के गालों पर मल दी हों।