भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"बहुत बड़ी हार है / विद्याधर द्विवेदी 'विज्ञ'" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
पंक्ति 28: पंक्ति 28:
 
मगर कहूँ कि गीत ही सितार है  
 
मगर कहूँ कि गीत ही सितार है  
 
बहुत बड़ी हार है।  
 
बहुत बड़ी हार है।  
 +
 
गीतों में ज़िन्दगी न राह अभी पा सकी  
 
गीतों में ज़िन्दगी न राह अभी पा सकी  
 
आँसू की बाढ़ में ना थाह अभी पा सकी  
 
आँसू की बाढ़ में ना थाह अभी पा सकी  

16:00, 25 फ़रवरी 2014 का अवतरण

दर्द मैं जिला रहा
मगर कहूँ कि दर्द ही सिंगार है
बहुत बड़ी हार है।

प्यार थके प्राणों की पीर नापने लगा
सुधियों का फूल सा शरीर कांपने लगा
डिगा नहीं फिर भी यह दर्द का पपीहरा
नीर भरे नयनों के तीर झाँकने लगा

अश्रु पिये जा रहा
मगर कहूँ कि अश्रु ही बहार है
बहुत बड़ी हार है।
 
कण्ठों से करुणा का राग उड़ा जा रहा
दुलहिन सी प्यास का सुहाग उड़ा जा रहा
उड़ा जा रहा यौवन बंधन की बाँह में
आहों में साँस का पराग उड़ा जा रहा

गीत गुनगुना रहा
मगर कहूँ कि गीत ही सितार है
बहुत बड़ी हार है।

गीतों में ज़िन्दगी न राह अभी पा सकी
आँसू की बाढ़ में ना थाह अभी पा सकी
सुन सका न दर्द अभी मंज़िल की रागिनी
प्यास भरी चातकी न चाह अभी पा सकी

मौन चला जा रहा
मगर कहूँ कि मौन ही पुकार है
बहुत बड़ी हार है।