भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"अछूते फूल / हरिऔध" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ |अ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

11:55, 18 मार्च 2014 का अवतरण

 फूल में कीट, चाँद में धाब्बे।

आग में धूम, दीप में काजल।

मैल जल में, मलीनता मन में।

देख किस का गया नहीं दिल मल।

है बुरा, घास-फूस-वाला घर।

मल भरा तन, गरल भरा प्याला।

रिस भरी आँख, सर भरा सौदा।

मन भरा मैल, दिल कसर वाला।

है कहाँ गोद तो भरी पूरी।

जो सकी गोद में न लाल सुला।

क्या मिला पूत जो सपूत नहीं।

क्या खुली कोख जो न भाग खुला।

क्या रहा ताल तब भरा जल से।

जब कि उस में रहा कमल न खिला।

क्या फली डाल जो सुफल न फली।

क्या खुली कोख जो न लाल मिला।

पुल सकेगा न बँधा सितारों पर।

वु+ल धारा धूल ढुल नहीं सकती।

धुल सकेंगे न चाँद के धाब्बे।

बाँझ की कोख खुल नहीं सकती।

जब नहीं उस ने बुझाई भूख तो।

मोतियों से क्या भरी थाली रही।

जो न उस के फल किसी को मिलसके।

तो फलों से क्या लदी डाली रही।

जोत वै+से मलीन होवेगी।

क्या हुआ भूमि पर अगर पै+ली।

धूल से भर कभी न धूप सकी।

हो सकी चाँदनी नहीं मैली।

आम में आ सका न कड़वापन।

है मिठाई न नीम में आती।

छोड़ ऊँचा सका न ऊँचापन।

नीच की नीचता नहीं जाती।