भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"मूठी / हरिऔध" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ |अ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

14:19, 2 अप्रैल 2014 के समय का अवतरण

वह भरी तो क्या जवाहिर से भरी।
जो नहीं हित-साधनाओं में सधी।
जब बँधी वह बाँधने ही के लिए।
तब अगर मूठी बँधी तो क्या बँधी।

लाल मुँह कर तोड़ दे कर दाँत को।
साधने में बैर के ही जब सधी।
जब खुले पंजा, बँधो मूका, बनी।
तब खुली क्या और क्या मूठी बँधी।