भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"निघरघट. / हरिऔध" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Gayatri Gupta (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ |अ...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
15:31, 2 अप्रैल 2014 के समय का अवतरण
कर सकेगा नहीं निघरघटपन।
जिस किसी में न लाज औ डर हो।
जब बड़ों की बराबरी की तो।
आँख कैसे भला बराबर हो।
नामियों ने नाम पाकर क्या किया।
किस लिए बदनामियों से हम डरें।
मुँह भले ही लाल हो जावे, मगर।
क्यों न अपनी लाल आँखें हम करें।
वे बने बाल फ़ैशनों वाले।
जो मुड़े भाल पर लटकते हैं।
देखता हूँ कि आँखवालों की।
आँख में बेतरह खटकते हैं।
तब भला सादगी बचे कैसे।
जाय संजीदगी न कैसे टल।
जब लगायेंगे दाँत में मिस्सी।
जब घुलायेंगे आँख में काजल।
है बहुत पूच और छोटी बात।
जो चले मर्द औरतों की चाल।
कब करेंगे पसंद अच्छे लोग।
काढ़ना माँग औ बनाना बाल।