भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"पिता को फुर्सत नहीं / संजय चतुर्वेदी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संजय चतुर्वेदी |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
23:04, 4 अप्रैल 2014 के समय का अवतरण
बच्चा ऊपर हवाई जहाज की तरफ इशारा करता है
पिता की उँगली पकड़े
गर्म सड़क पर नंगे पाँव चलते हुए
पिता को फुर्सत नहीं
हवाई जहाज के बारे में सोचने की
हवाई जहाज निकल जाता है
बच्चा इशारा करता है उस तरफ।