भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"परदेसी है वो कोई भटकता है / देवी नांगरानी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=देवी नांगरानी |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=देवी नांगरानी
 
|रचनाकार=देवी नांगरानी
 
|अनुवादक=
 
|अनुवादक=
|संग्रह=
+
|संग्रह=दिल से दिल तक / देवी नांगरानी
 
}}
 
}}
 
{{KKCatGhazal}}
 
{{KKCatGhazal}}

07:51, 10 अप्रैल 2014 के समय का अवतरण

परदेसी है वो कोई भटकता है शहर में
गांवों को याद करके सिसकता है शहर में

मिलना बिछड़ना यह तो मुक़द्दर की बात है
किससे गिला करे वो झिझकता है शहर में

ज़ालिम चुरा के लाया है गुलशन की आबरू
वह गुल-फरोश सबको खटकता है शहर में

दीवारो-दर को कैसे बनाऊँ मैं राज़दाँ
ये प्यार मुश्क है जो महकता है शहर में

ख़्वाबों से घर सजाते हैं पलकों पे लोग क्यों
दिल जिनको याद करके हुमकता है शहर में

जिसको समय की आँधी उड़ा ले गई कभी
मेरा हसीन ख़्वाब चमकता है शहर में

‘देवी’ कुछ ऐसे रंग में करती है शायरी
हर शे’र बनके फूल महकता है शहर में.