भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"बन्दी और विश्व / अज्ञेय" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poe...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

12:39, 12 मई 2014 के समय का अवतरण

मैं तेरा कवि! ओ तट-परिमित उच्छल वीचि-विलास!
प्राणों में कुछ है अबाध-तनु को बाँधे हैं पाश!
मैं तेरा कवि! ओ सन्ध्या की तम-घिरती द्युति कोर!
मेरे दुर्बल प्राण-तन्तु को व्यथा रही झकझोर!

मैं तेरा कवि! ओ निशि-विष-प्याले के छलके रिक्त!
परवशता के दाह-नीर से मेरा मन अभिषिक्त!
मैं तेरा कवि! ओ प्रात:तारे के नेत्र, हताश!
मेरा भी तो हृत-वैभव से पूर्ण सकल आकाश!

मै तेरा कवि! ओ कारा की बद्ध अबाध विकलते!
उर पीड़ा-निधि, पर आँखों से आँसू नहीं निकलते!