भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"चक्रान्त शिला - 23 / अज्ञेय" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poe...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
22:43, 13 मई 2014 के समय का अवतरण
व्यथा सब की, निविडतम एकान्त मेरा।
कलुष सब का स्वेच्छया आहूत;
सद्यधौत अन्तःपूत बलि मेरी।
ध्वान्त इस अनसुलझ संसृति के
सकल दौर्बल्य का, शक्ति तेरे तीक्ष्णतम, निर्मम, अमोघ
प्रकाश-सायक की।