भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"छीज रहे वे / राजेन्द्र जोशी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेन्द्र जोशी |संग्रह=मौन से बतक...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

23:56, 21 मई 2014 के समय का अवतरण

संस्कृति को म्लान करते
समझ को बदलते
परम्पराओं को पलटते
भरोसे से खिलवाड़ करते
बदलाव के नाम पर
हवस के रास्ते

संस्कृति के गहरे आशय
दरकिनार करते
दिशा को बदल रहे है
संस्कृति को छीज रहे वे
पूरे दलबल के साथ
टी.वी. मीडिया