भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"आसमान में छेद कराते दादाजी / प्रभुदयाल श्रीवास्तव" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभुदयाल श्रीवास्तव |अनुवादक= |स...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

23:32, 29 जून 2014 के समय का अवतरण

 गरम दूध मुझको पिलवाते दादाजी|
काजू या बादाम खिलाते दादाजी|

 थाली में भर भर कर चंदा की किरणे,
मुझे चांदनी में नहलाते दादाजी|

 कभी कभी जब मैं जिद पर अड़ जाता हूं,
तोड़ गगन से लाते तारे दादाजी|

 मुझको जब भी लगती है ज्यादा गरमी,
बादल से सूरज ढकवाते दादाजी|

 नहीं बूंद भर पानी जब होता घर में,
आसमान में छेद कराते दादाजी|

 फिर वे मेघों को आदेश दिया करते,
जब चाहे जब जल गिरवाते दादाजी|