भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"हाथी और चूहा / प्रभुदयाल श्रीवास्तव" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभुदयाल श्रीवास्तव |अनुवादक= |स...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(कोई अंतर नहीं)

23:37, 29 जून 2014 का अवतरण

दो चूहों को मिले सड़क पर,
काले हाथी दादा|
उन्हें देख बोला इक चूहा
क्या है यार इरादा?

कई दिनों से हाथ सुस्त हैं,
कसरत ना हो पाई|
क्यों ना हम हाथी दादा की,
कर दें आज धुनाई|

बोला तभी दूसरा चूहा,
उचित नहीं यह भाई |
किसी अकेले से दो मिलकर ,
कर दे हाथापाई

दुनियाँ वालों को भी यह सब,
होगा नहीं गवारा,
लोग कहेंगे दो सेठों ने,
एक गरीब को मारा|