भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"गाँव का शिकारा / रमेश रंजक" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश रंजक |संग्रह=गीत विहग उतरा / र...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
 
पंक्ति 8: पंक्ति 8:
 
अनजानी भूल की तरह
 
अनजानी भूल की तरह
 
अँकुराया दूध-जला तारा
 
अँकुराया दूध-जला तारा
              लौट चला दिन
+
          लौट चला दिन
                  हारा-हारा
+
                हारा-हारा
 
आँगन की धूल की तरह ।
 
आँगन की धूल की तरह ।
  

19:31, 20 जुलाई 2014 के समय का अवतरण

अनजानी भूल की तरह
अँकुराया दूध-जला तारा
           लौट चला दिन
                हारा-हारा
आँगन की धूल की तरह ।

खुली-खुली लहर वर्तुली
बुढ़ियाई, थक गई
बरगद की डाल चुलबुली
ताल में उझक गई

खोंस लिया चम्पई सितारा
जूड़े में फूल की तरह ।

शरमीली साँवरी निशा
पानी में घुल गई
गर्वीली सोनई दिशा
काजल से छुल गई

डूब गया गाँव का शिकारा
प्रतिबिम्बित कूल की तरह ।