भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"चुप कहाँ रहना, कहाँ पर बोलना है / सतीश शुक्ला 'रक़ीब'" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
SATISH SHUKLA (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna | रचनाकार=सतीश शुक्ला 'रक़ीब' | संग्रह = }} {{KKCatGha...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
SATISH SHUKLA (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 25: | पंक्ति 25: | ||
सुन 'रक़ीब' ईश्वर सभी का हित करेगा | सुन 'रक़ीब' ईश्वर सभी का हित करेगा | ||
− | ध्यान में रखना, | + | ध्यान में रखना, तुझे जो माँगना है |
</poem> | </poem> |
16:33, 4 अगस्त 2014 के समय का अवतरण
चुप कहाँ रहना, कहाँ पर बोलना है
आप बतलायें हमें यह प्रार्थना है
कर सको जितनी अधिक सेवा करो बस
भूल मत जाना उसे जिसने जना है
ज्ञान की गंगा बहाये जो धरा पर
वह भगीरथ अब हमें फिर ढूँढना है
जानते हैं हम बहुत बलवान हो तुम
पर विरोधी को नहीं कम आंकना है
चार पैसे क्या हुये उड़ने लगे वह
मत उड़ें इतना यहीं सब छोड़ना है
नींद आँखों में भरी है, सोएगा कब
साथ सूरज के तुझे फिर जागना है
सुन 'रक़ीब' ईश्वर सभी का हित करेगा
ध्यान में रखना, तुझे जो माँगना है