भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"अमावस का गीत / रमेश रंजक" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
					
										
					
					| अनिल जनविजय  (चर्चा | योगदान)  ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश रंजक |अनुवादक= |संग्रह= रमेश र...' के साथ नया पन्ना बनाया) | अनिल जनविजय  (चर्चा | योगदान)  | ||
| पंक्ति 5: | पंक्ति 5: | ||
| |संग्रह= रमेश रंजक के बाल गीत / रमेश रंजक | |संग्रह= रमेश रंजक के बाल गीत / रमेश रंजक | ||
| }} | }} | ||
| − | {{ | + | {{KKCatBaalKavita}} | 
| <poem> | <poem> | ||
| शैतानी कर रहे सितारे | शैतानी कर रहे सितारे | ||
11:03, 19 अगस्त 2014 के समय का अवतरण
शैतानी कर रहे सितारे
चाँद आज छुट्टी पर है ।
आज अन्धेरा अफ़सर है ।।
भेज दिए अर्दली धुँधलके
तम ने दसों दिशाओं को
चलते-चलते ठहर गई हैं
क्या हो गया हवाओं को ।
सड़कें ऐसे चुप हैं जैसे
शहर नहीं ये बंजर है ।
आज अन्धेरा अफ़सर है ।।
चली गई लानों की बातें
जाने किन तहखानों में
ऐसी ख़ामोशी है जैसी
होती है शमशानों में
आँगन से बाहर तक डर का
फैला हुआ समन्दर है ।
आज अन्धेरा अफ़सर है ।।
 
	
	

