भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"नंद-नँदन श्रीकृष्ण एक ही हैं / हनुमानप्रसाद पोद्दार" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Gayatri Gupta (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हनुमानप्रसाद पोद्दार |अनुवादक= |स...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
10:25, 21 अगस्त 2014 के समय का अवतरण
(राग भैरवी-ताल कहरवा)
नंद-नँदन श्रीकृष्ण एक ही हैं सब रूपों के आधार।
वे ही सकल रसोंके, वे ही सकल सुखोंके भी आधार॥
चिन्तन उनका सुखमय, सुखमय हैं उनके मंगल-दर्शन।
अन्ग-स्पर्श परम सुखमय है, उनका सब कुछ ही कर्षन॥
आत्मरूपमें तन-मनमें नित मिले हुए हैं वे प्रियतम।
वे ही नित अनुभवमें आते, छटा दिखाते शुचि अनुपम॥
भरे रहें रस-रूप-सौख्यमय प्रिय वे मम बाह्यस्नयंतर।
उनकी रतिमें हँसता-रोता, रहे नाचता नित अन्तर॥