भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"बंजर धरती पर / महेश उपाध्याय" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेश उपाध्याय |अनुवादक= |संग्रह=आ...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
00:18, 29 अगस्त 2014 के समय का अवतरण
मरुथली लहरियाँ मन के भीतर
आँखें पोखर
तन पर श्रम-सीकर
शीशे की टूटती रेखाएँ
उभरती शिराएँ
साबित है कौन जिसे—
चाव से दिखाएँ
काटे दिन फटी धूप सीकर
रातें बोकर
बंजर धरती पर