भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"जानना बचना नहीं है / आशुतोष दुबे" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Gayatri Gupta (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आशुतोष दुबे |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
09:45, 1 सितम्बर 2014 के समय का अवतरण
राम जानते हैं कि
सोने का हिरण हो नहीं सकता
फिर भी उन्हें उसके पीछे - पीछे
जाना है
किससे कहें कि हिरण झूठा था
पर इच्छा सच्ची थी
थके - हाँफते, पसीने में लथपथ, सूखे गले और धड़कते हृदय से राम
खाली हाथ जब लौटेंगे
क्या जानते होंगे कि अब
प्रियाहीन
होना है
रोना है
जागना है
एक अधूरी इच्छा के प्रेत से
बचते हुए
फिर से
भागना है