भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"ये किसने गला घोंट दिया जिन्दादिली का / नज़ीर बनारसी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नज़ीर बनारसी |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

22:19, 15 अक्टूबर 2014 के समय का अवतरण

ये किसने गला घोंट दिया जिन्दादिली का
चेहरे पे हँसी है कि जनाजा है हँसी का

हर हुस्न में उस हुस्न की हल्की सी झलक है
दीदार का हक मुझको है जल्वा हो किसी का

रक्साँ <ref>नाचती</ref> है कोई हूर कि लहराती है सहबा <ref>शराब</ref>
उड़ना कोई देखे मिरे शीशे की परी का

जब रात गले मिलके बिछड़ती है सहर <ref>सुबह</ref> से
याद आता है मंजर तिरी रूखसत की घड़ी का

उन आँखों के पैमानों से छलकी जो जरा सी
मैखाने में होश उड़ गया शीशे की परी का

रूस्वा है ’नजीर’ अपने ही बुतखाने की हद में
दीवाना अगर है तो बनारस की गली का

शब्दार्थ
<references/>