भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"रंगो की बोली / शशि पुरवार" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(*//नवगीत//*)
 
 
(एक अन्य सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया)
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
|रचनाकार=
+
|रचनाकार=शशि पुरवार
 
|अनुवादक=
 
|अनुवादक=
 
|संग्रह=
 
|संग्रह=
 
}}
 
}}
 
{{KKCatNavgeet}}
 
{{KKCatNavgeet}}
{{KKCatMahilaRachnakaar}}
 
{{KKCatMadhyaPradesh}}
 
 
<poem>
 
<poem>
 
रंगों की सौगात ले,
 
रंगों की सौगात ले,

16:45, 15 नवम्बर 2014 के समय का अवतरण

रंगों की सौगात ले,
आई है होली

हर डाली पर खिल उठे
शोख टेसू लाल
प्रेम पुरवा से हुए
सुर्ख-सुर्ख गाल
मैना से तोता करे
प्रेम की बोली.

झूमते हर बाग में
इंद्र्धनुषी फूल
रँग बसंती की उडी
आसमाँ तक धूल
घूमती मस्तानों की
हर गली टोली

बिखरी निर्जन वन में भी
रंगो की घटा
हरिक दिल में बस गई
फागुनी छटा
दूर है रँग भेद से
रंगों की बोली .

रंगों की सौगात ले,
आई है होली....!