भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"अब आगे बढ़ते जाएंगे मज़दूर-किसान हमारे / कांतिमोहन 'सोज़'" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कांतिमोहन 'सोज़' |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 3: | पंक्ति 3: | ||
|रचनाकार=कांतिमोहन 'सोज़' | |रचनाकार=कांतिमोहन 'सोज़' | ||
|अनुवादक= | |अनुवादक= | ||
− | |संग्रह= | + | |संग्रह=क़दम मिलाके चलो / कांतिमोहन 'सोज़' |
}} | }} | ||
{{KKCatGeet}} | {{KKCatGeet}} |
00:33, 18 नवम्बर 2014 के समय का अवतरण
अब आगे बढ़ते जाएँगे मज़दूर-किसान हमारे ।
मज़दूर किसान हमारे आशा-अरमान हमारे ।।
हाथों की हथकड़ी छूटी पैरों की बेड़ी टूटी
मंज़िल सर करते जाएँगे मज़दूर-किसान हमारे ।
मज़दूर किसान हमारे आशा-अरमान हमारे ।।
दे दिया ओखली में सर अब कैसा मूसल का डर
हर आफ़त से टकराएँगे मज़दूर-किसान हमारे ।
मज़दूर किसान हमारे आशा-अरमान हमारे ।।
करके सारी तैयारी चल दिया क़ाफ़िला भारी
अब लाल धुजा फहराएँगे मज़दूर किसान हमारे ।
मज़दूर किसान हमारे आशा-अरमान हमारे ।।