"सखी! मोहिं प्रिय की सुरति सतावै / स्वामी सनातनदेव" के अवतरणों में अंतर
Sharda suman (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=स्वामी सनातनदेव |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
Sharda suman (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 25: | पंक्ति 25: | ||
जनम-जनम मैं रहूँ विरहिनी, भलै जरूँ, पै पिय सुख पावै॥6॥ | जनम-जनम मैं रहूँ विरहिनी, भलै जरूँ, पै पिय सुख पावै॥6॥ | ||
</poem> | </poem> | ||
− |
20:25, 21 नवम्बर 2014 के समय का अवतरण
राग विभास, तीन ताल 11.9.1974
सखी! मोहिं प्रिय की सुरति सतावै।
चढ़ी रहत चितपै वह मूरति, रैन-दिवस चित चैन न पावै॥
व्रज तजि जब सों गये मधुपुरी, कोउ न उनकी कुसल सुनावै।
तू ही बता, व्यथा या मन की कैसे ऐसे सखी! सिरावै॥1॥
तन व्रजमें पै मन मोहन में, यह विरहा नित जीव जरावै।
का कबहूँ निज दरस-सुधा दै प्रियतम मन की अगिनि बुझावै॥2॥
बिना स्याम अब काय रह्यौ का, भलै देह यह खेह समावै।
जब-जब बिधना देय देह तो अवसि-अवसि मोहिं स्याम मिलावै॥3॥
स्याम बिना सब सूनो लागत, स्यामहि को बस संग सुहावै-
तो मरि-मरि यह जीव देह काहे न नित प्रीतम ही पावै॥4॥
स्याम मिलें तो या जीवनसों सौगुन मोहि मरन ही भावै।
कहा विधाता सुनिहै मेरी, अथवा योंही जीय जरावै॥5॥
पै स्यामहिं सुहाय जो यह दुख तो मोकों सुख नैंकु न आवै।
जनम-जनम मैं रहूँ विरहिनी, भलै जरूँ, पै पिय सुख पावै॥6॥