भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"चितवन ने सखि! नयन चुराये / स्वामी सनातनदेव" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=स्वामी सनातनदेव |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
Sharda suman (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 23: | पंक्ति 23: | ||
प्रीतम को यह मधुर मिलन सखि! कहो कोउ कैसे बिलगाये॥5॥ | प्रीतम को यह मधुर मिलन सखि! कहो कोउ कैसे बिलगाये॥5॥ | ||
</poem> | </poem> | ||
− |
22:12, 26 नवम्बर 2014 के समय का अवतरण
राग सुघराई, तीन ताल 17.9.1974
चितवन ने सखि! नयन चुराये।
मैं तो रही प्रीति के भोरे, ऐसे लिये न फिर लौटाये॥
कहा लखूँ अब इन नयननसों, मनहुँ मोर के पंख सुहाये।
देखत ही में नीके लागहिं, नयना तो पिय के सँग धाये॥1॥
मैं बौरी कै भोरी सजनी! मैं मन दै वे नयन बसाये।
उनमें लगे नयन, पै वे हूँ सखि री! इन नयनन में आये॥2॥
नयनन की यह उरझन आली! सुरझत अब नाहिन सुरझाये।
बड़े भाग्य विधि बन्धन बाँध्यौं, मैं यों अपने प्रीतम पाये॥3॥
नयनन सों अब जान न दैहों, रहिहों पलक-कपाट लगाये।
काहू की अब कानि न करिहों, मैं यों ही बहु जनम गँवाये॥4॥
पाये प्राननाथ अब सजनी! मेरे आकुल प्रान सिराये।
प्रीतम को यह मधुर मिलन सखि! कहो कोउ कैसे बिलगाये॥5॥