भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"है दुआ याद मगर हर्फ़-ए-याद नहीं / साग़र सिद्दीक़ी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सफ़ी औरंगाबादी }} {{KKCatGhazal}} <poem> है दुआ य...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
Sharda suman (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
{{KKGlobal}} | {{KKGlobal}} | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
− | |रचनाकार= | + | |रचनाकार=साग़र सिद्दीक़ी |
}} | }} | ||
{{KKCatGhazal}} | {{KKCatGhazal}} |
14:13, 5 दिसम्बर 2014 के समय का अवतरण
है दुआ याद मगर हर्फ़-ए-याद नहीं
मेरे नग़्मात को अंदाज़-ए-नवा याद नहीं
मैं ने पल्कों से दर-ए-यार पे दस्तक दी है
मैं वो साइल हूँ जिसे कोई सदा याद नहीं
मैं ने जिन के लिए राहों में बिछाया था लहू
हम से कहते हैं वही अहद-ए-वफ़ा याद नहीं
कैसे भर आईं सर-ए-शाम किसी की आँखें
कैसे थर्राई चराग़ों की ज़िया याद नहीं
सिर्फ़ धुँदलाए सितारों की चमक देखी है
कब हुआ कौन हुआ किस से ख़फ़ा याद नहीं
ज़िंदगी जब्र-ए-मुसलसल की तरह काटी है
जाने किस जुर्म की पाई है सज़ा याद नहीं
आओ इक सज्दा करें आलम-ए-मदहोशी में
लोग कहते हैं कि ‘साग़र’ को ख़ुदा याद नहीं