"होटों पे कभी जिनके दुआ तक नहीं आती / सतीश शुक्ला 'रक़ीब'" के अवतरणों में अंतर
SATISH SHUKLA (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna | रचनाकार=सतीश शुक्ला 'रक़ीब' | संग्रह = }} {{KKCatGhazal...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
SATISH SHUKLA (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 31: | पंक्ति 31: | ||
क़ुदरत की तो लाठी की सदा तक नहीं आती | क़ुदरत की तो लाठी की सदा तक नहीं आती | ||
− | है नाम 'रक़ीब' अपना तभी तो मेरे नज़दीक | + | है नाम 'रक़ीब' अपना तभी तो मेरे नज़दीक |
− | + | आफ़त का हो क्या ज़िक्र बला तक नहीं आती | |
</poem> | </poem> |
11:48, 19 मई 2015 का अवतरण
होटों पे कभी जिनके दुआ तक नहीं आती
जीने की सही उनको अदा तक नहीं आती
घर करते हैं चुपके से मेरे दिल में वो ऐसे
आमद की दबे-पाँव, सदा तक नहीं आती
जिस्मों की नुमाइश ने उसे कर दिया रुसवा
करनी पे मगर उसको हया तक नहीं आती
मुश्किल से महीने में बचाता हूँ मैं जितना
उतने में तो खाँसी की दवा तक नहीं आती
विज्ञान के आलिम हैं मगर हाल है ऐसा
इस दौर में जीने की कला तक नहीं आती
किसको हैं ज़माने की मयस्सर सभी ख़ुशियाँ
तक़दीर में मुफ़लिस के क़बा तक नहीं आती
सय्याद ने प्यासा ही उसे कर दिया ज़िबहा
मासूम परिंदे पे दया तक नहीं आती
पछताएगा, मज़लूम पे ज़ालिम न जफा कर
क़ुदरत की तो लाठी की सदा तक नहीं आती
है नाम 'रक़ीब' अपना तभी तो मेरे नज़दीक
आफ़त का हो क्या ज़िक्र बला तक नहीं आती