भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"शेख़ का एहतराम करते हैं / कांतिमोहन 'सोज़'" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कांतिमोहन 'सोज़' |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 3: | पंक्ति 3: | ||
|रचनाकार=कांतिमोहन 'सोज़' | |रचनाकार=कांतिमोहन 'सोज़' | ||
|अनुवादक= | |अनुवादक= | ||
− | |संग्रह= | + | |संग्रह=ग़ज़ल की सुरंगें / कांतिमोहन 'सोज़' |
}} | }} | ||
{{KKCatGhazal}} | {{KKCatGhazal}} |
02:29, 10 अगस्त 2015 के समय का अवतरण
शेख़ का एहतराम करते हैं ।
दूर से ही सलाम करते हैं ।।
सुब्ह से फ़िक्रे-जाम करते हैं
शाम तक इन्तज़ाम करते हैं ।
सदक़े लेता है हर क़तील उनके
क्या सलीक़े से काम करते हैं ।
उनका मिलना ही सबसे मुश्किल है
वो जो दिल में क़याम करते हैं ।
आज वाएज़ की मान जाते हैं
गोया क़िस्सा तमाम करते हैं ।
उसने क्या कह दिया ज़माने से
सब मेरा एहतराम करते हैं ।
सोज़ शायद चलाचली में हैं
आजकल कम कलाम करते हैं ।।