भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"दादा जी का खर्राटा / नारायणलाल परमार" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नारायणलाल परमार |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

23:36, 27 सितम्बर 2015 के समय का अवतरण

दूर-दूर तक गूँजा करता
है दादा जी का खर्राटा।

पत्ते थर-थर काँप रहे हैं,
पेड़ खड़े हैं हक्के-बक्के।
बरामदे के हर खंभे के,
मानो छूट रहे हैं छक्के।
भरी दोपहर दूर-दूर तक
नजर नहीं आता सन्नाटा!

आँधी पास नहीं आती है,
छूट रहा है उसे पसीना!
पशु-पक्षी लें कहाँ बसरेा,
मुश्किल हुआ सभी का जीना।
याद नहीं होगा मौसम को,
लगा कभी ऐसा झन्नाटा।

नीकू-चीकू भी डरते हैं,
जैसे टैंक चल रहा कोई।
या कि फिर भट्ठी में भारी,
लोहा अभी ढल रहा कोई।
आसमान से नीचे आकर
नहीं मारती चील झपाटा!