भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"पत्ते झरने लगे / माहेश्वर तिवारी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=माहेश्वर तिवारी |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

02:08, 4 अक्टूबर 2015 के समय का अवतरण

पत्ते झरने लगे डाल से!
एक-एक कर-
दाँत गिर रहे जैसे-
बूढ़ी दादी के,
बर्फ पड़े तो लगते
जैसे, बिखरे
टुकड़े चाँदी के!

धीरे चलने वाला सूरज
राह नापता तेतज चाल से!

दिन छिलके उतारकर, लगते-
रक्खे उबले आलू से,
रातें लगतीं, जैसे हों-
निकलीं नदियों के बालू से!

मौसम से डर लगता
जैसे, इम्तहान वाले सवाल से!

-साभार: पराग, फरवरी, 1980, 54