भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"प्यारी मुन्नी / ममता कालिया" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ममता कालिया |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

09:48, 4 अक्टूबर 2015 के समय का अवतरण

एक पराँठा गोभी का लो
एक पराँठा मूली का,
एक पराँठा पीटर को दो
एक पराँठा जूली का।
एक पराँठा मेथी वाला
खाएगी प्यारी मुन्नी
एक पराँठा आलू वाला
माँग रही चंचल चुन्नी।
एक पराँठा बेसन वाला
एक पराँठा पिट्ठी का
दही मँगाओ कुल्हड़ भरकर
बने नाश्ता छुट्टी का!

-साभार: हीरोज पत्रिका, इलाहाबाद, 41