भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"जाओ बादल / सरोजिनी कुलश्रेष्ठ" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सरोजिनी कुलश्रेष्ठ |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

21:10, 4 अक्टूबर 2015 के समय का अवतरण

चूर हो गए होंगे थककर,
जाओ बादल अब अपने घर!

तुमने शीतल जल बरसाया,
तपती धरती को सहलाया,
बूँदों में अमृत बरसाया,
झर-झर, झर-झर, झर-झर, झर-झर!
जाओ बादल अब अपने घर!

फिर तुमको सूझी शैतानी,
सबको दुख देने की ठानी,
बरसाया जोरों का पानी,
सारे के सारे कपड़े तर!
जाओ बादल अब अपने घर!

गड़गड़ कर फिर गरजे भारी,
फैली धरती पर अँधियारी,
बिजली की चमचम थी न्यारी,
लगे काँपने बच्चे थर थर!
जाओ बादल अब अपने घर!