भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"प्यारे चंदा मामा / सत्यदेव आजाद" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सत्यदेव आजाद |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

06:03, 5 अक्टूबर 2015 के समय का अवतरण

प्यारे चंदा मामा, आओ!

सारे नभ में घूमा करते
हर घर को तुम देखा करते
अगर न आओ, तो हमको ही-
इक दिन अपना घर दिखलाओ
प्यारे चंदा मामा, आओ!

सबकी मम्मी के हो भाई
बस यह बात समझ न आई,
मामा का यह कैसा रिश्ता?
कभी बैठ करके समझाओ।
प्यारे चंदा मामा, आओ!

टिम-टिम करते ढेरों तारे
क्या बच्चे हैं इतने सारे?
ऐसा भी क्या कभी हमें भी
अपने बच्चों से मिलवाओ!
प्यारे चंदा मामा, आओ!