भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"गूँगी गुड़िया / सरोजिनी प्रीतम" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सरोजिनी प्रीतम |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

11:08, 5 अक्टूबर 2015 के समय का अवतरण

बोल-बोल ओ गुड़िया गूँगी,
तुझको चंदा-तारे दूँगी।
दूल्हा होगा तेरा कैसा,
बिल्कुल उस चंदा के जैसा।

चंदा जैसा दूल्हा दूँगी,
बोल-बोल ओ गुड़िया गूँगी।
आँखें तो तू गोल घुमाती,
क्या कहती? कुछ ना बतलाती।
बार-बार मैं नहीं कहूँगी,
बोल-बोल ओ गुड़िया गूँगी।