भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"तुक्का / बालकृष्ण गर्ग" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बालकृष्ण गर्ग |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

05:58, 6 अक्टूबर 2015 के समय का अवतरण

तड़बड़ बजता ताशा,
मीठा लगे बताशा।

मार करारा झापड़,
तोड़ा हमने पापड़।

फड़-फड़ उड़े दुपट्टा,
मारे चील झपट्टा।

छत पर बोले कौआ,
उड़े गगन कनकौआ।

भिन्नाता है मच्छर,
बोझा ढोता खच्चर।

सट-सट लगता कोड़ा,
सरपट दौड़े घोड़ा।

बैठ कार में कुत्ता,
पहुँच गया कलकत्ता।

मेरी प्यारी बिल्ली,
देख चुकी है दिल्ली।

मार तुकों में मुक्का,
बन जाएगा ‘तुक्का’!