भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"शरमाता चाँद / शंभुनाथ तिवारी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शंभुनाथ तिवारी |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

22:24, 6 अक्टूबर 2015 के समय का अवतरण

कई दिनों में आता चाँद,
आते ही शरमाता चाँद।

बाँसों के झुरमुट में लुक-छिप,
मंद-मंद मुसकाता चाँद।

पिछवाड़े खिड़की से छिपकर,
आँगन में घुस आता चाँद।

घर-आँगन या दूर देश हो,
नजर एक ही आता चाँद।

गली-गली में रात-रात भर,
फेरी घूम लगाता चाँद।

सफर रात का करने वालों,
का साथी बन जाता चाँद।

वादा कर वापस आने का,
अपना वचन निभाता चाँद।