भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"जाग रहा है फिर भी पड़ा है / कांतिमोहन 'सोज़'" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कांतिमोहन 'सोज़' |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=कांतिमोहन 'सोज़'
 
|रचनाकार=कांतिमोहन 'सोज़'
 
|अनुवादक=
 
|अनुवादक=
|संग्रह=
+
|संग्रह=ग़ज़ल की सुरंगें / कांतिमोहन 'सोज़'
 
}}
 
}}
 
{{KKCatGhazal}}
 
{{KKCatGhazal}}

00:48, 7 अक्टूबर 2015 के समय का अवतरण

जाग रहा है फिर भी पड़ा है I
बेशक उसका बाप बड़ा है II

अब तो ग़रीबी मिटके रहेगी
ज़रदारों का अहद कड़ा है I

किसको बताएं कितना बताएं
यार जनम भर का दुखड़ा है I

कितनी कुटिल चाल है उसकी
पर कैसा भोला मुखड़ा है I

एकनुक़ाती उसकी सियासत
मंदिर-मस्जिद का झगड़ा है I

दाना ने सीखी ग़मख़ोरी
मूरख अकड़ा ही अकड़ा है I

किससे पूछे कौन बताए
सोज़ लहू में क्यूं लिथड़ा है II