भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"धूप / दामोदर अग्रवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दामोदर अग्रवाल |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
03:19, 7 अक्टूबर 2015 के समय का अवतरण
खिड़की ज्यों ही खुली कि आकर
अंदर झाँकी धूप!
आकर पसर गई सोफे पर
बाँकी-बाँकी धूप!
बैठ मजे़ से लगी पलटने
रंग-बिरंगे पन्ने,
पलट चुकी तो बोली, ‘आओ
चलो पकाएँ गन्ने!’
और पकाने लगी ईख को
फाँकी फाँकी धूप!
फिर वह रुककर एक मेड़ पर
उँगली पकड़ मटर की,
बातें करने लगी इस तरह
चने और अरहर की!
दाने-दाने पर हो जैसे
टाँकी टाँकी धूप!
बैठ गई क्यारी में ऐसे
बाँह पकड़ सरसों की,
बिछुड़ी हुई मिली हों जैसे
दो सखियाँ बरसों की!
घूम रही यों क्यारी क्यारी
डाँकी-डाँकी धूप!