भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"मन मार कर भी दीप लौ जलती रही / सत्य मोहन वर्मा" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सत्य मोहन वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

20:57, 10 नवम्बर 2015 के समय का अवतरण

मन मार कर भी दीप लौ जलती रही
खामोश थी पर बात कुछ चलती रही
मैं नहीं रोई, नहीं रोई कहा नादान ने
इस तरह एक पीड़ा प्राण में पलती रही.
लाख वह परदे गिराए सत्य पर
स्वर सत्य का कोमल गवाही दे रहा
की दीप लौ रो रो जली है रात भर
भीत का काजल गवाही दे रहा ...