भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"यार कमाल हुए, गाल गुलाल हुए / सत्य मोहन वर्मा" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सत्य मोहन वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

20:58, 10 नवम्बर 2015 के समय का अवतरण

यार कमाल हुए, गाल गुलाल हुए,
दहके टेसू वन, आँगन लाल हुए,
बिखरे कुंतल मेघ, जी के काल हुए,
फागुन लूट गया, हम कंगाल हुए,
नखत देह दमके, नैन निहाल हुए,
परिचय मौन रहे, व्यर्थ सवाल हुए,
रस की स्पर्धा में मौर रसाल हुए..